
Septic tank
अंबिकापुर. एक युवक घर से बाहर घूमने निकला था। थोड़ी देर उसका बड़ा भाई भी उधर पहुंचा और निर्माणाधीन सैप्टिक टैंक में झांककर देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि छोटा भाई टैंक में भरे पानी में डूबा हुआ है। उसने चिल्लाकर आस-पास के लोगों को बुलाया और उनकी मदद से उसे बाहर निकाला।
फिर बेहोशी की हालत में उसे शहर के एक प्राइवेट अस्पताल मं भर्ती कराया गया। यहां जांच पश्चात डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मृतक शराब पीने का आदी था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मायापुर निवासी रूपेश कश्यप पिता उमाशंकर उम्र 35 शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे घर से घूमने के लिए निकला था। कुछ देर बाद जब उसका बड़ा भाई निर्माणाधीन सेप्टिक टैंक को देखने गया और टैंक के अंदर झांका तो उसके होश उड़ गए। उसके देखा कि उसका छोटा भाई टैंक के अंदर पानी में डूबा हुआ है।
उसने आवाज लगाई लेकिन छोटे भाई ने किसी भी प्रकार का हलचल नहीं किया। इसके बाद वह घबराकर आस पड़ोस के लोगों को बुलाकर लाया। फिर उसे टैंक से बाहर निकाला गया। परिजन पीडि़त को बेहोशी की हालत में शहर के एक निजी अस्पताल लेकर गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शराब पीने की थी लत
इधर मामले की जांच कर रही गांधीनगर पुलिस को परिजन और पड़ोस के लोगों ने बताया कि उसे शराब पीने की लत थी। फिलहाल व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थिति में सैप्टिक टैंक में गिरकर हुई मौत के मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रहीं है।
Published on:
07 Oct 2018 04:43 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
