1 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़े भाई का चार्ज में लगा मोबाइल लेने पड़ोसी के घर गया था छोटा भाई, घरवाले पहुंचे तो खून से था लथपथ, हो गई मौत

पड़ोसी ने कुल्हाड़ी से वार कर उतार दिया मौत के घाट, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ दिया दम

less than 1 minute read
Google source verification
Dead body

Dead body

अंबिकापुर. कुल्हाड़ी से वार कर एक 14 वर्षीय किशोर की पड़ोसी ने टांगी से वार कर हत्या कर दी। घटना जशपुर के चंपापारा का है। मंगलवार की सुबह किशोर अपने भाई की मोबाइल पड़ोसी के घर में लेने गया था।

इसी दौरान पड़ोसी ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। परिजन बालक को इलाज के लिए अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां उसकी देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।


जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम चंपापारा निवासी पारस साय पिता कमल साय मंगलवार की सुबह अपने पड़ोसी हेमंत केरकेट्टा के घर मोबाइल चार्जिंग में लगाया था। कुछ देर बाद वह अपने छोटे भाई दयासागर उम्र 14 वर्ष को मोबाइल लेने उसके घर भेजा। किशोर मोबाइल लेने के लिए पड़ोसी के घर गया।

जैसे ही उसने घर के भीतर प्रवेश किया, पहले से हाथ में कुल्हाड़ी लिए खड़े हेमंत केरकेट्टा ने बालक के सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने की वजह से मौके पर ही बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दी।

परिजन पीडि़त को इलाज के लिए चंपापारा अस्पताल लेकर गए। उसकी स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन ने बालक को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बालक की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई।


पहले भी कई लोगों पर कर चुका है हमला
पुलिस के अनुसार आरोपी इसके पहले भी कई बार ग्रामीणों पर जानलेवा हमला कर चुका है। फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग