30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका: सिएटल की सड़कों पर बंदूक का खौफ, गोलीबारी में 2 लोगों की मौत

अमरीका में आम होती जा रही हैं शूटिंग की घटनाएं ऐसी घटनाओं में कई लोगों की जा चुकी है जान सिएटल की घटना से फिर गरमाया हथियारों के लाइसेंस का मुद्दा
less than 1 minute read
Google source verification
Seattle shooting

अमरीका: सिएटल की सड़कों पर बंदूक का खौफ, गोलीबारी में 2 लोगों की मौत

सिएटल। अमरीका के सिएटल में हुई भीषण गोलीबारी में 2 लोगों के मारे जाने की खबर है। सिएटल पुलिस विभाग ने कहा है कि लेक सिटी में बुधवार को हुई गोलीबारी में दो लोग मारे गए और कई अन्य घायल हो गए। बताया जा रहा है स्थानीय समय के अनुसार शाम 4 बजे के आसपास शहर की एक सड़क पर फायरिंग शुरू हो गई।

क्या है मामला

अमरीका के सिएटल में एक बंदूकधारी ने 57 वर्षीय महिला के वाहन को रोकने का प्रयास किया और उसे गोली मार दी। उसके बाद बंदूकधारी ने एक मेट्रो बस पर गोलीबारी की। उसने बस चालक को भी गोली मार दी। अमरीकी मीडिया की खबरों में बताया जा रहा है कि बंदूकधारी द्वारा बुधवार को सिटी बस सहित कई वाहनों पर गोलियां चलाने के बाद कम से कम दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। शूटर अब पुलिस की गिरफ्त में है। जिस बस पर गोलीबारी हुई उसमें 12 लोग सवार थे। यात्रियों में से कोई भी घायल नहीं हुआ। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी तेजी से घटना स्थल से भागा। लेकिन एक छोटी मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कहा है कि संदिग्ध को हार्बरव्यू मेडिकल सेंटर 'ले जाया गया है जहां वह फिलहाल पुलिस की निगरानी में इलाज करा रहा है।