25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / America / पेरू में 7.1 तीव्रता वाले भूकंप से कांपी धरती, चिली और ब्राजील में घरों से बाहर निकले लोग

पेरू में 7.1 तीव्रता वाले भूकंप से कांपी धरती, चिली और ब्राजील में घरों से बाहर निकले लोग

7.1 तीव्रता वाले भूकंप के झटके से लोग दहशत में आ गए और अपने घरों, दफ्तरों और कंपनियों से बाहर निकल गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 24 Aug 2018, 4:40 PM IST

file pic

पेरू में 7.1 तीव्रता वाले भूकंप से कांपी धरती, चिली और ब्राजील में घरों से बाहर निकले लोग

लीमाः पेरू में 7.1 तीव्रता वाले भूकंप के झटके से अफरा-तफरी मच गई है। ब्राजील सीमा क्षेत्र पर भूकंप का असर सबसे ज्यादा देखा गया। तेज भूकंप की वजह से अभी तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है लेकिन माना जा रहा है कि इससे काफी नुकसान हुआ होगा। अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूकंप के झटके से लोग घरों, दफ्तरों और कंपनियों से बाहर आ गए। यह भूकंप स्थानीय समय के मुताबिक सुबह के 10 बजे आया। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि पूरे पेरू समेत पड़ोसी देशों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बताया जा रहा है कि पेरू के प्वेर्टो मालडोनाडो के उत्तर-पश्चिम में लगभग 250 किमी (155 मील) उत्तर-पश्चिम में 610 किमी की गहराई पर भूकंप का केंद्र था।

चिली में भी भूकंप के झटके
पेरू के अलावा चिली में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। चिली में अग्नि सेवा विभाग ने ट्वीटर पर कहा है कि अभी तक सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है क्योंकि चिली में भूकंप के झटके इतने तेज नहीं थे कि सुनामी की चेतावनी जारी करना पड़े। अग्नि सेवा विभाग ने कहा है कि अभी तक उसे भी किसी प्रकार की हानि की खबर नहीं है।

य़े भी पढ़ेंः दिल्ली NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के हल्के झटके, हिंदूकुश था केंद्र

जनवरी में भी आया था भूकंप
इससे पहले 7.1 तीव्रता वाले भूकंप के झटके पेरू में जनवरी में भी आए थे। उस दौरान यहां पर दो लोगों की मौत हो गई थी जबकि 140 से अधिक लोग जख्मी हुए थे। पेरू में साल 2015 में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। अमरीकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के मुताबिक रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 7.5 आंकी गई थी। भूकंप का केंद्र जमीन से 602.34 किलोमीटर नीचे था। इस भूकंप के झटके ब्राजील, बोलीविया, चिली, कोलंबिया, इक्वाडोर और अर्जेटीना में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।