3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कैलिफोर्निया: नेताओं को पीछे छोड़ एक डॉग बना शहर का मेयर, निभानी हैं ये जिम्मेदारियां

उनका ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट का नाम मेयर मैक्स है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 18 Sep 2018, 5:53 PM IST

a golden retriever dog elected as mayor in california for second time

कैलिफोर्निया: नेताओं को पीछे छोड़ एक डॉग बना शहर का मेयर, निभानी हैं ये जिम्मेदारियां

कैलिफोर्निया। चुनाव में अलग-अलग धर्म, जाति और समुदाय के लोग हिस्सा लेते हैं। इनके बीच सियासी जंग और हार-जीत की खबरें आम हैं। लेकिन क्या आपने कभी इंसानों के बीच ऐसे राजनीतिक युद्ध में किसी जानवर के आने की खबर सुनी है। दरअसल ऐसा एक मामला अमरीका के कैलिफोर्निया से सामने आया है, जहां मैक्स नाम के एक कुत्ते को मेयर के पद के लिए चुना गया है।

ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट का नाम मेयर मैक्स

मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि कैलिफोर्निया के इस अनोखे मेयर की फेसबुक आईडी भी है। उनका ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट का नाम मेयर मैक्स है। बता दें इस खास तरह की राजनीति में सिर्फ मैक्स ही नहीं उनके भाई और बहन माइकी और मित्जी को भी डिप्टी मेयर के पद पर नियुक्त किया है।

मैक्स को मिली हैं ये जिम्मेदारियां

जानकारी के मुताबिक इस नए मेयर को वहां आने वाले सभी पर्यटकों, स्थानीय लोगों और मीडिया के साथ तस्वीरें खिंचवाने की मुख्य जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही मेयर साहब को शहर में होने वाले हर तरह के कार्यक्रमों में उपस्थिति दर्ज कराने का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। नए मेयर को एक गाड़ी भी दी गई है ताकी उन्हें अपने काम निपटाने में किसी तरह की कोई परेशानी न हो। मेयर मैक्स की फेसबुक आईडी पर उनके कामकाज से जुड़ी कई तस्वीरें पोस्ट की गई हैं।

इसलिए मैक्स चुने गए हैं मेयर

नए मेयर का पूरा नाम मैक्सिमस म्यूलर है। मैक्स गोल्डन रिट्रीवर प्रजाति से है। बताया जा रहा है कि इस तरह की पहल के पीछे का मुख्य उद्देश्य जानवरों के प्रति लोगों की सहानूभूति बढ़ाने के लिए की गई है। गौरतलब है कि इससे पहले साल 2012 में भी मैक्स को शहर का मेयर जा चुका है। उस वक्त मैक्स के अलावा 14 कुत्‍तों और दो बिल्लियों ने भी चुनाव में भाग लिया था। उस चुनाव में लोगों द्वारा दिए गए हर वोट के लिए एक डॉलर का भुगतान किया गया था। बता दें कि चुनाव में जितनी रकम इकट्ठा हुई उसे जानवरों को रेस्‍क्‍यू करने वाली संस्थाओं को सौंप दिया गया।