हाल ही में हुई गोलीबारी की कई घटनाएं
अमरीका में हाल ही में गोलीबारी की कई घटनाएं सामने आई हैं। इससे पहले इसी हफ्ते वहां के सेंट्रल मिशिगन यूनिवर्सिटी में एक छात्र ने अपने ही मां-बाप और एक पुलिस की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी ही छात्र सिर्फ 19 साल का है। इसके अलावा फरवरी में फ्लोरिडा के एक स्कूल में हुई अंधाधुंध फायरिंग में 17 लोग मारे गए थे। उस घटना का हमलवार भी उसी स्कूल का पूर्व छात्र था। उसे कुछ दिन पहले ही अनुशासनहीनता के आरोप में स्कूल से निष्काषित किया गया था, जिससे गुस्से में आकर उसने यह बदला लिया। इस घटना के बाद अमरीका में बंदूक नियंत्रण कानून को सख्त करने की मांग तेज हो गई है। लोगों ने इसके लिए आगामी 25 तारिख को एक मार्च भी निकालने का ऐलान भी किया है।