7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका में पति-पत्नी को एक साथ काम करना होगा मुश्किल, ट्रंप की नई नीति से भारत को नुकसान

आंकड़ों की मानें तो अमरीका ने 2016 में 40,000 से ज्यादा एच-4 वीजा धारकों को अपने यहां काम करने की स्वीकृति दी थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 17 Dec 2017, 10:31 AM IST

H1B

नई दिल्ली। अमरीका में अब बाहरी पति-पत्नी को एक साथ काम करने में परेशानी आने वाली है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने एच1बी वीजा नियमों को और सख्त बनाने का फैसला किया है। इसके तहत अब वीजा धारकों के लाइफ पार्टनर के काम करने पर रोक लगाई जा सकती है। ट्रंप प्रशासन के फैसले से सबसे अधिक प्रभावित वो भारतीय होंगे जो अमरीका में काम कर रहे हैं।

ये है नियम

दरअसल, ट्रंप प्रशासन ओबामा के कार्यकाल में बनाए गए एच1बी वीजा नियम को रद्द करने पर विचार कर रहा है। बता दें कि वर्ष-2015 से अमरीका में ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे एच1बी वीजा धारकों के लाइफ पार्टनर्स को वहां पर काम करने की अनुमति है। यह सुविधा अमरीका एच-4 डिपेंडेंट वीजा के तौर पर देता है। असल में यह सुविधा पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में शुरू की गई थी। आंकड़ों की मानें तो अमरीका ने 2016 में 40,000 से ज्यादा एच-4 वीजा धारकों को अपने यहां काम करने की स्वीकृति दी थी। जबकि 2017 में 36000 से अधिक लोगों को काम करने की अनुमति दी गई है।

यह होगी नई नीति

यह बदलाव अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप के बाय अमरीकन एंड हायर अमरीकन नीति के अंतर्गत किया जा रहा है। नई नीति के अनुसार अब अमरीका में पति—पत्नी को एक साथ काम करना मुश्किल होगा। होमलैंड सिक्युरिटी डिपोर्टमेंट(डीएचएस) के अनुसार अब इस नियम को समाप्त करने के प्रस्ताव पर विचार किया जा रहा है। विभाग की मानें तो यह नियम अमरीका में पति—पत्नी को एक साथ काम करने की अनुमति देता है। बता दें कि ट्रंप ने इस साल की शुरुआत में ही इस बात के संकेत दे दिए थे। जानकारों की मानें तो ट्रंप की नई नीति का असर सबसे अधिक भारतीय पर पडेंगा, क्योंकि इस वीजा प्रणाली के अंतर्गत अमरीका में काम करने वाले लोगों की कुल संख्या का 70 प्रतिशत अकेले भारतीय ही हैं।