7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारतीय मूल की सीनेटर कमला ने मांगा ट्रंप का इस्तीफा, कहा- देश हित के लिए यही अच्छा

कमला हैरिस ने यौन उत्पीड़न के आरोप सामने आने पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस्तीफे की मांग की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 15 Dec 2017, 7:14 PM IST

Kamala Devi Harris

नई दिल्ली। अमरीकी सीनेट की भारतीय मूल की सदस्य कमला हैरिस डेमोक्रेट सीनेटरों के समूह में शामिल हो गई हैं। उन्होंने यौन उत्पीड़न के आरोप सामने आने पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस्तीफे की मांग की है। कैलिफोर्निया की डेमोक्रेट सीनेटर ने पोलिटिको से एक साक्षात्कार में गुरुवार को कहा कि मेरा मानना है कि ट्रंप को देशहित में इस्तीफा दे देना चाहिए। कमला छह अन्य डेमोक्रेट सीनेटरों के समूह में शामिल हो गई हैं। यह समूह ट्रंप के इस्तीफे की मांग कर रहा है। इसमें कस्टर्न गिलिब्रांड, कोरी बुकर, बर्नी सैडर्स, जेफ मर्कले, मेजी हिरोनो व रॉन वायडन शामिल हैं।

जबर्दस्ती चुंबन लेने का आरोप

कैलिफोर्निया की पूर्व अटॉर्नी जनरल की यह टिप्पणी ट्रंप पर यौन उत्पीड़न के अतीत के आरोपों की नए सिरे से जांच को लेकर आई है। ट्रंप पर करीब 16 महिलाओं ने अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया है। इस हफ्ते की शुरुआत में 16 में से तीन महिलाओं ने सार्वजनिक तौर पर आरोपों को दोहराया। इन महिलाओं ने ट्रंप पर जबर्दस्ती चुंबन लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने कांग्रेस से इन मामलों की जांच कराने का आग्रह किया है। ट्रंप ने इस हफ्ते फिर से अपने आलोचकों को भड़का दिया है। उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि सीनेटर गिलिब्रांड अक्सर अभियान में योगदान के लिए 'भीख मांगने' मेरे दफ्तर आती थीं और कहती थीं कि 'वह उनके लिए कुछ भी करेंगी।

राष्ट्रपति पद के संभावित दावेदार

कमला 2020 की राष्ट्रपति पद के संभावित दावेदारों में से हैं। उन्होंने कहा कि ट्रंप का ट्वीट पूरी तरह से हर स्तर पर अनुचित है। कमला ने कहा कि सबसे पहली बात तो यह कि हमें पता है कि वह इस्तीफा नहीं देने जा रहे हैं। इसलिए इस बारे में साफ रहना चाहिए, फिर भी यदि वह इस बारे में कोई फैसला लेने जा रहे हैं, तो यह देशहित में होगा। मेरा मानना है कि उन्हें ऐसा करना चाहिए। उन्हें इसे गंभीरता से लेना चाहिए।