7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका ने नॉर्थ कोरिया पर लगाए नए प्रतिबंध, किम के अपने ही भाई की हत्या की साजिश का दिया हवाला

अमरीकी विदेश मंत्रालय का दावा है कि किम ने ही अपने सौतेले भाई को 'वीएक्स एजेंट' का इस्तेमाल कर मरवाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 8 Mar 2018, 3:47 PM IST

Donald Trump-Kim Jong

वाशिंगटन। अमरीकी विदेश मंत्रालय ने किम जोंग-उन को लेकर एक बेहद चौकाने वाला खुलासा किया है। उनका दावा है कि किम ने ही अपने सौतेले भाई को मरवाया है। उनका कहना है कि इस साजिश के लिए कोरिया के जहरीले रासायनिक पदार्थ 'वीएक्स एजेंट' का इस्तेमाल किया गया था। अमरीका ने इस कारण ही उसपर नए प्रतिबंध लगाए हैं।

कुआलालंपुर हवाईअड्डे पर रची थी साजिश
अमरीकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हीथर नोर्ट ने 22 फरवरी को जानकारी दी थी कि अमरीका ने रासायनिक एवं जैविक हथियार नियंत्रण एवं युद्ध उन्मूलन अधिनियम (CBW Act) के तहत यह स्वीकारा कि उत्तर कोरिया सरकार ने कुआलालंपुर हवाईअड्डे पर किम जोंग-नाम की हत्या के साजिश में वीएक्स एजेंट का इस्तेमाल किया था। उन्होंने कहा इसलिए ही उत्तर कोरिया की गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ लगाए ये नए प्रतिबंध पहले से लगे प्रतिबंधों के अतिरिक्त हैं। प्रवक्ता का कहना है कि अमरीका रासायनिक युद्ध हथियारों के इस्तेमाल की दृढ़ता से निंदा करता है।

बेहद खतरनाक है 'वीएक्स एजेंट'
आपको बता दे इस रासायनिक पदार्थ 'वीएक्स एजेंट' को केमिकल वेपन के तरह इस्तेमाल किया जाता है। भयानक प्रभाव वाले इस रासायनिक से किसी भी व्यक्ति की तुरंत मौत हो जाती है।

परमाणु हथियारों पर रोक लगाने को तैयार हुआ उत्‍तर कोरिया

भारत ने भी लगाए व्यापारिक प्रतिबंध
जहां के तरफ संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया पर प्रतिबंधों का ऐलान किया है, वहीं दूसरी ओर भारत ने भी उत्तर कोरिया के साथ व्यापारिक प्रतिबंधों का ऐलान किया है। भारत के विदेशी व्यापर विभाग के महानिदेशक ने बुधवार को इन प्रतिबंधों के बारे में बताया। वाणिज्य मंत्रालय में विदेश व्यापार विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, कच्चे तेल की सप्लाई, बिक्री, उसका आयत या निर्यात, संयुक्त राष्ट्र द्वारा लगाए गए व्यापारिक प्रतिबंधों के अनुसार ही होंगे। बता दें भारत इससे पहले भी उत्तर कोरिया के साथ व्यापार संबंधी अंकुश लगा चुका है।