न्यूयॉर्क: अमरीका में 16 अगस्त को त्रिलोक सिंह नाम के एक भारतीय सिख की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों ने इसे हत्या करार दिया था क्योंकि त्रिलोक सिंह के शरीर पर चाकू से हमले के निशान मिले थे। इस मामले में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। एसेक्स काउन्टी के कार्यवाहक अभियोजक रॉबर्ट लौरिनो के अनुसार, उबियरा नामक शख्स की कोर्ट में पेशी की जाएगी। आरोपी पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।