समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, जहां आग लगी है वो शहर उत्तरी कैलिफोर्निया शहर पैराडाइज राज्य की राजधानी सैक्रामेंटो से करीब 150 किमी उत्तर में है। शहर के काउंसिल के सदस्य स्कॉट लॉटर ने गुरुवार को मीडिया से कहा, 'पूरा शहर आग की चपेट में है। सबकुछ लगभग तबाह हो चुका है।' उन्होंने कहा आग बेहद भयावह है।