22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट से कहा-सेना में समलैंगिकों की भर्ती पर रोक मामले की करें सुनवाई

ट्रंप ने जुलाई 2017 में इस नीति का ऐलान किया था। उस वक्त उन्होंने एक ट्वीट कर अपनी इस नीति की घोषणा की थ।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Shweta Singh

Nov 24, 2018

donald trump asks SC to hear matter of homosexuals bypassing lower court

डोनाल्ड ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट से कहा-सेना में समलैंगिकों की भर्ती पर रोक मामले करे सुनवाई

वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट से समलैंगिकों के संबंध में एक मामले की सुनवाई की मांग की है। ट्रंप ने कोर्ट से कहा है कि सेना में अधिकांश समलैंगिकों की भर्ती पर रोक संबंधी नीति को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करें।

जुलाई 2017 में इस नीति का किया था ऐलान

आपको बता दें ट्रंप ने जुलाई 2017 में इस नीति का ऐलान किया था। उस वक्त उन्होंने एक ट्वीट कर अपनी इस नीति की घोषणा की थी और बाद में रक्षा मंत्री जेम्स मैट्टिस ने आधिकारिक तौर पर बयान जारी कर जेंडर डिस्फोरिया की समस्या से पीड़ित लोगों के सेना में भर्ती पर रोक लगा दी थी। इसके बाद से ही देशभर की जिला अदालतों ने इस नीति पर रोक लगा दी थी।

ये मुद्दे अभी निचली अदालतों में हैं

सॉलिसिटर जनरल नोएल फ्रांसिस्को ने शुक्रवार को याचिकाएं दायर कर जस्टिसों से तीन अलग-अलग मामलों में मुद्दे को उठाने को कहा था। गौरतलब है कि ये मुद्दे अभी निचली अदालतों में हैं। हाल के महीनों में यह चौथी बार है जब ट्रंप प्रशासन ने निचली अदालतों को बाईपास करने की मांग की है। इसमें निचली अदालत के वो फैसले है जिन्होंने ट्रंप के विवादास्पद प्रस्तावों को रोक दिया है।