
नई दिल्ली। अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ब्रिटिश पीएम को नसीहत दी है कि वह उनकी आलोचना की जाए यूके के बचाव पर ध्यान केंद्रित करें। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि थेरेसा मे उन पर ध्यान न दें, यूके में अपने पैर जमाते जा रहे विध्वंसक कट्टरपंथी इस्लामिक आतंकवाद पर अधिक ध्यान दें। उन्होंने यह भी कहा कि अमरीका इसके लिए बेहतर काम कर रहा है। बता दें कि थेरेसा मे के प्रवक्ता ने ट्रंप द्वारा ट्विटर पर अति दक्षिणपंथी समूह से संबंधित विवादित मुस्लिम विरोधी वीडियो को रीट्वीट करना गलत ठहराया था। प्रवक्ता की ओर से कहा गया था कि राष्ट्रपति जैसे गरीमापूर्ण पद वाले व्यक्ति के लिए ऐसा करना गलत है।
यह है विवाद
बता दें कि ब्रिटेन की प्रधानमंत्री ने अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कट्टरपंथी समूह 'ब्रिटेन फर्स्ट' के वीडियोज रिट्वीट करने की आलोचना की है। ट्रंप ने 'ब्रिटेन फर्स्ट' के तीन मुस्लिम विरोधी वीडियो शेयर किए थे, जिसमें मुसलमान लोगों पर हमले करते दिख रहे हैं। ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा के प्रवक्ता ने कहा कि 'ब्रिटेन फर्स्ट' नफरत फैलाने वाली बाते करता है, जो झूठी और तनाव पैदा करता है। लेबर पार्टी के जेरेमी कॉर्बिन ने ट्रंप द्वारा इन ट्वीट को रिट्वीट करने को 'घृणित' और 'खतरनाक' बताया है।
वीडियो को बताया था खतरनाक
ब्रिटेन फर्स्ट' सोशल मीडिया पर विवादास्पद एवं घृणास्पद पोस्ट करने के लिए जाना जाता है, जिसमें वह कहता है कि ब्रिटेन का इस्लामीकरण हो रहा है। 'ब्रिटेन फर्स्ट' ने यूरोपीय चुनाव और उपचुनावों में भी प्रवासी और गर्भपात रोधी नीतियों को लेकर चुनाव लड़ा था लेकिन एक भी सीट नहीं जीत पाए।'ब्रिटेन फर्स्ट' के उपनेता जायदा फ्रैंसन के पहले ट्वीट में एक मुस्लिम को एक शख्स पर हमला करते देखा जा सकता है। इसके बाद इस तरह के दो और वीडियो हैं, जिसमें फ्रैंनसन का दावा है कि हमला करने वाले शख्स मुस्लिम हैं। व्हाइट हाउस की प्रवक्ता साराह सैंडर्स ने कहा कि थेरसा और अन्य वैश्विक नेता जानते हैं कि ये वीडियो खतरनाक हैं
Published on:
30 Nov 2017 10:17 am
बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
