17 जून 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टिलरसन ने लिया अपनी बेइजज्ती का बदला, ट्रंप की बेटी के साथ नहीं भेजे सीनियर अधिकारी

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रम्प के भारत यात्रा पर रेक्स टिलरसन के कूटनीति का ग्रहण लगता दिख रहा है।

2 min read
Google source verification
Rex Tillerson

नई दिल्ली: अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रम्प के भारत यात्रा को लेकर चर्चा जोरों पर है। हैदराबाद में आयोजित होने वाले ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट के 8वें संस्करण में शिरकत करने के लिए इवांका अगले हफ्ते भारत आने वाली हैं। इवांका की इस भारत यात्रा पर रेक्स टिलरसन के कूटनीति का ग्रहण लगता दिख रहा है।


टिलरसन ने इस तरह लिया बदला
28-30 नवंबर तक आयोजित होने वाले ग्लोबल एंटरप्रेन्योरशिप समिट में अमरीकी की तरफ से इवांका ट्रम्प प्रतिनिधित्व करेंगी। यूएस सेक्रेटरी रेक्स टिलरसन ने ये फैसला लिया है की इवांका के साथ कोई भी सीनियर डेलीगेट भारत नहीं आएगा। माना जा रहा है, ये फैसला टिलरसन ने डोनल्ड ट्रम्प पर यह जताने के लिए किया है कि अभी भी वो ही अमेरिका के टॉप डेलीगेट्स में से एक हैं, और उनकी नज़रअंदाज़गी किए जाने पर वो इस तरह ही पलटवार करेंगे।

ट्विटर पर पकड़ा गया अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप का झूठ, दुनिया के सामने फिर हुई बेइज्जती

बार-बार अनदेखी से टिलरसन खफा
खबरों कि मानें तो एक्सॉनमोबिल के पूर्व सीईओ रेक्स टिलरसन ने जब से ट्रम्प के कार्यकाल में सेक्रेटरी पद संभाला है, उन्हें कई बार ऐसा लगा कि इवांका और उनके पति जारेड कुशनेर की वजह से उनके काम और राजनीति में बार-बार उनकी अनदेखी की जाती है। इसी बात का मलाल निकालने के लिए टिलरसन ने यह दांव खेला है।

अधिकारियों ने भी माना टिलरसन ने खेला गेम
एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक अमरीका के कई अधिकारियों ने यह बात मानी है कि सीनियर डेलिगेट को भारत ना भेजने का फैसला सिर्फ इसी वजह से ही लिया गया है, क्योंकि इस बार अमेरिका के तरफ से इवांका ट्रम्प मुख्य डेलिगेट के रूप में आने वाली हैं। एक अधिकारी ने बताया 'टिलरसन, इवांका ट्रम्प की भारत यात्रा में सहयोग है देना चाहते इसलिए ही उन्होंने किसी सीनियर को उनके साथ न भेजने का फैसला किया है।'

'मूर्ख' हैं ट्रम्प: टिलरसन
बता दे कि कई बार ट्रम्प और टिलरसन को महत्वपूर्ण मुद्द्दों पर एक दूसरे से असमति जताते हुए देखा गया है। यहां तक की एक बार तो टिलरसन ने ट्रम्प को 'मुर्ख' भी कह दिया था।


बराक ओबामा भी होंगे समिट में शामिल
इवांका ट्रम्प को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समिट में आने का न्योता दिया था. इस बार समिट की थीम है 'वीमेन फर्स्ट, प्रोस्पेरिटी टू ऑल'। इसमें अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और पूर्व सेक्रेट्री ऑफ स्टेट जॉन केरी भी हिस्सा लेंगे। भारत की तरफ से इसका प्रतिनिधित्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे और इसमें कई महिला एंटरप्रेन्योर भी हिस्सा लेंगी।