सैन फ्रांसिस्को। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ट्विटर पर थाई गुफा में फंसे 12 बच्चे और उनके कोच को बाहर निकालने में मदद करने वाले ब्रिटेन के गोताखोर पर 'छोटे बच्चो के प्रति यौन आकर्षण(पीडो)' का आरोप लगाया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर मस्क की जमकर आलोचना हुई है। ब्रिटेन के गोताखोर वर्न अंसवर्थ ने एक साक्षात्कार में कहा था कि मस्क का 'मिनी सब' के साथ राहत और बचाव अभियान में मदद करने के लिए हाथ बढ़ाना एक 'पीआर स्टंट' था। इसपर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मस्क ने ट्वीट कर कहा, "माफ करना 'बच्चों के प्रति यौन आकर्षण वाले(पीडो)' व्यक्ति, तुम्हें सच में इसके लिए पूछना चाहिए था।"