ब्यूरो के काउंटरइंटेलिजेंस डिविजन के सहायक निदेशक बिल प्रीस्टैप के हवाले से न्यूयॉर्क टाइम्स ने कहा है, "अल्बरी को सुरक्षा मंजूरी के साथ एफबीआई द्वारा इसे सौंपा गया था, जिसमें गोपनीय राष्ट्रीय रक्षा जानकारी की सुरक्षा की जिम्मेदारी शामिल थी।"उन्होंने कहा, "इसके बजाय उन्होंने जानबूझकर सामग्री का खुलासा एक ऐसे व्यक्ति से किया, जो इसके लिए अधिकृत नहीं था।" अल्बरी (39) को 10 साल जेल की सजा होती, लेकिन एक समझौते के तहत उसे पांच साल से कम की सजा हो सकती है। अपनी याचिका में अल्बरी ने स्वीकार किया है कि सरकार द्वारा उल्लेख किए गए तथ्य सही थे और उन्होंने यह जानते हुए काम किया कि वह कानून तोड़ रहे है।