23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फ्रांस: टॉपलेस महिला प्रदर्शकारी ने ट्रंप की सुरक्षा में सेंध लगाई, पुलिस ने हिरासत में लिया

अमरीकी राष्ट्रपति प्रथम विश्व युद्ध के समाप्त होने के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर फ्रांस में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुचे थे

less than 1 minute read
Google source verification

image

Mohit Saxena

Nov 11, 2018

trump

फ्रांस: टॉपलेस महिला प्रदर्शकारी ने ट्रंप की सुरक्षा में सेंध लगाई, पुलिस ने हिरासत में लिया

वाशिंगटन। पेरिस में एक महिला प्रदर्शनकारी टॉपलेस हो कर अचानक से अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की गाड़ियों के काफिले के सामने आ गई। इस घटना को मीडिया में काफी सुर्खियां मिल रही हैं। अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप प्रथम विश्व युद्ध के समाप्त होने के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर फ्रांस में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुचे थे। रविवार को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अमेरिकी ट्रंप का काफिला जैसे ही आगे बढ़ा था। तभी काफिले के सामने एक महिला टॉपलेस हो कर आ गई। इसके बाद फ्रांस की पुलिस ने महिला को अपनी हिरासत में ले लिया।

पाकिस्तान की गलियों में आसिया को फांसी लगा रहे बच्चे, वायरल हो रहा है वीडियो

महिला ट्रंप के इतने नजदीक कैसे पहुंची

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह महिला फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित एक कट्टरपंथी नारीवादी कार्यकर्ता समूह फैमेन की सदस्य है। रिपोर्ट के मुताबिक यह महिला अकसर यौनवाद,नस्लवाद, समलैंगिकता और ऐसे ही अन्य सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करती रहती हैं। रिपोर्ट के मुताबिक यह महिला अमरीकी राष्ट्रपति के काफिले के काफी पास तक आ गई थी। जांच एजेंसी इस बात का पता लगा रही है कि यह महिला ट्रंप के इतने नजदीक कैसे पहुंच गई। गौरतलब है कि प्रथम विश्व युद्ध के 100 वर्ष पूरे होने के मौके पर करीब 70 देशों के प्रतिनिधि फ्रांस पहुंचे हैं। ऐसे में इस तरह की घटना के सामने आने के बाद दुनियाभर में अपने प्रतिनिधियों की सुरक्षा के चलते फ्रांस की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं।