4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका में खिला अनोखा फूल, देखने के लिए उमड़ी भीड़, मुर्दे जैसी है बदबू

बताया जा रहा है कि इंडोनेशिया के सुमात्रा में यह फूल पाया जाता है। इस फूल को 'मुर्दा पौधा' कहा जाता है। यह अमरीका में दक्षिणी कैलिफोर्निया बॉटनिकल गार्डेन में खिला है। यह फूल अमोरफोफलस (Amorphophallus) प्रजाति का है। निराशाजनक बात यह रही कि यह फूल करीब 48 घंटे तक ही खिला रहा और उसके बाद मुरझा गया। जब यह फूल खिला था, तब इससे बहुत तेज बदबू आई।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 3 Nov 2021, 7:09 PM IST

flower.jpg

नई दिल्ली।

अमरीका के दक्षिणी कैलिफोर्निया में एक विशाल फूल खिला है, जो काफी बदबूदार है। इस फूल को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग आ रहे हैं।

बताया जा रहा है कि इंडोनेशिया के सुमात्रा में यह फूल पाया जाता है। इस फूल को 'मुर्दा पौधा' कहा जाता है। यह अमरीका में दक्षिणी कैलिफोर्निया बॉटनिकल गार्डेन में खिला है। यह फूल अमोरफोफलस (Amorphophallus) प्रजाति का है। इस फूल को देखने के लिए आने वालों की संख्या इतनी अधिक थी कि मंगलवार शाम तक इस गार्डेन के सभी टिकट बिक गए। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम तक करीब 5 हजार लोगों ने इस विचित्र फूल का दीदार किया।

यह भी पढ़ें:-भारतीय कंपनी भारत बायोटेक के टीके कोवैक्सीन को WHO ने दी मंजूरी, अब यह टीका लगवाए लोग विदेश भी आ और जा सकेंगे

हालांकि, निराशाजनक बात यह रही कि यह फूल करीब 48 घंटे तक ही खिला रहा और उसके बाद मुरझा गया। जब यह फूल खिला था, तब इससे बहुत तेज बदबू आई।

इससे बड़ी संख्‍या में कीट-पतंगे आ गए और उन्‍होंने फूल के परागण में उसकी मदद की। सैन डियागो के हॉटीकल्‍चर मैनेजर जॉन कार्नर ने कहा कि यह फूल मुर्दे की तरह बदबू दे रहा था और काफी मोटा था। इसे चाकू से काटा जा सकता है। इसी तरह की एक अन्‍य घटना में सुमात्रा टाइटन फूल कुछ समय के लिए खिला जिसे देखने के लिए भीड़ जमा हो गई। यह फूल अब विलुप्‍त होने की कगार पर है और इसे कई लोगों ने ऑनलाइन देखा।

यह भी पढ़ें:- इमरान खान ने कश्मीर से शारजाह जाने वाले विमानों को पाकिस्तानी क्षेत्र से गुजरने की नहीं दी इजाजत, यात्रियों को तय करनी होगी लंबी दूरी

यह दुर्लभ फूल भी Amorphophallus titanum कहा जाता है और 10 फुट तक ऊंचा हो सकता है। इन फूलों के पौधे केवल इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर पैदा होता है। सुमात्रा में लगातार जंगल खत्‍म हो रहे हैं जिससे यह पौधा अब विलुप्‍त होने की कगार पर पहुंच गया है। अब इन्‍हें बचाने के लिए दुनियाभर में प्रयास किए जा रहे हैं। साल 1889 में पहली बार इसके सुमात्रा के बाहर कीव पैदा में होने की खबर आई थी।

बड़ी खबरें

View All

अमरीका

विदेश