रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि बुधवार रात बेकर्सफील्ड शहर में दो अलग-अलग स्थानों में हत्याएं हुईं। यंगब्लड ने मीडिया से कहा, 'यह बहुत असामान्य है कि इस घटना में छह लोगों की मौत हो गई।' उन्होंने कहा कि इस घटना की शुरुआत ट्रकिंग कंपनी में हुई, जहां संदिग्ध आरोपी अपनी पत्नी के साथ पहुंचा था। जानकारी के मुताबिक संदिग्ध का वहां पर एक शख्स से सामना हुआ, जिसे आरोपी ने गोली मार दी। गोली लगते ही उस शख्स की मौत हो गई। इसके बाद संदिग्ध ने अपनी पत्नी को भी गोली मार दी।