16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब अमेरिका में पढ़ाई जाएगी हिंदी-संस्कृत, वॉशिंगटन दूतावास में लगेंगी क्लासें

दोनों कक्षाएं एक-एक घंटे की होंगी। हिंदी की कक्षा हर मंगलवार को शाम छह बजे से सात बजे बीच होगी और संस्कृत की कक्षा हर बृहस्पतिवार को इसी समय अनुसार होगी।

less than 1 minute read
Google source verification
hindi sanskrit

अब अमेरिका में भी पढ़ाई जाएगी हिंदी-संस्कृत, वॉशिंगटन दूतावास में लगेंगी क्लासें

हिंदी और संस्कृत अब अमेरिका में भी अपना परचम फहराने वाली है। दोनों भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास में जल्द ही कक्षाएं शुरू की जा रही हैं। दूतावास ने एक बयान में बताया है कि ये कक्षाएं साप्ताहिक होंगी और इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

खुलासा: ब्रिटेन के शाही परिवार ने प्रिंस हैरी की शादी में दिया था अजीब फरमान- ‘सेनेटरी पैड’ पहनकर आएं मेहमान

दूतावास में भारतीय संस्कृति के अध्यापक डॉ. मॉक्स राज ये कक्षाएं लेंगे। दोनों भाषाओं की कक्षाएं दूतावास परिसर में लगेंगी। ये कक्षाएं कब शुरू होंगी, इस बारे में अभी ऐलान नहीं किया गया है। बयान के अनुसार- जल्द ही इसकी घोषणा की जाएगी।

डॉ. मॉक्स के अनुसार- दोनों कक्षाएं एक-एक घंटे की होंगी। हिंदी की कक्षा हर मंगलवार को शाम छह बजे से सात बजे बीच होगी और संस्कृत की कक्षा हर बृहस्पतिवार को इसी समय अनुसार होगी।

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- निकी हैली के स्थान पर इवांका को चुना तो आरोप लगेंगे

इन कक्षाओं में कोई भी दाखिला ले सकता है। बता दें, अमेरिका में बोली जाने वाली भारतीय भाषाओं में हिंदी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। यहां हिंदी बोलने वालों की संख्या लगभग 6.5 लाख है।