scriptडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- निकी हैली के स्थान पर इवांका को चुना तो आरोप लगेंगे | Donald Trump Says Ivanka Wont Be UN Ambassador To Avoid Nepotism | Patrika News

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- निकी हैली के स्थान पर इवांका को चुना तो आरोप लगेंगे

locationनई दिल्लीPublished: Oct 13, 2018 07:35:57 pm

Submitted by:

Navyavesh Navrahi

ट्रंप ने कहा कि- हैली के स्थान के लिए कई नाम सामने आ रहे हैं। इनमें इवांका का नाम भी लिया जा रहा है। मैं पहले भी कह चुका हूं कि वे इस मामले में कमाल की साबित होंगी।

trump

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- निकी हैली के स्थान पर इवांका को चुना तो आरोप लगेंगे

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत निकी हैली के इस्तीफे के बाद उनके स्थान पर कई नाम सामने आ रहे हैं। सबकी नजरें इस बात पर लगी हैं कि अब इस पद के लिए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप किसे चुनते हैं। इस बीच ये खबरें भी सामने आई थीं कि इस पद के लिए नामों की दौड़ में ट्रंप की बेटी इवांका का नाम भी शामिल है। क्योंकि ट्रंप ने इस ओर इशारा भी किया था, जब उन्होंने कहा था कि इवांका संयुक्त राष्ट्र में डायनामाइट साबित होंगी। लेकिन बाद में इवांका ने स्वयं यह बयान देकर इन अटकलों पर लगाम लगा दी कि इस दौड़ में उनका नाम शामिल नहीं है। अब इस मामले पर ट्रंप का बयान सामने आया है।
पाकिस्तान में फिल्म निर्माताओं ने भारतीय फिल्मों पर बैन लगाने की मांग की

उन्होंने कहा है कि यदि वे निकी हैली की जगह पर इवांका ट्रंप को चुनते हैं, तो उन पर परिवारवाद का आरोप लगेगा। ऐसे में इवांका इस सबसे बड़ा दोषी चेहरा बनकर उभरेंगी।
पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा कि- हैली के स्थान के लिए कई नाम सामने आ रहे हैं। इनमें इवांका का नाम भी लिया जा रहा है। मैं पहले भी कह चुका हूं कि वे इस मामले में कमाल की साबित होंगी। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि मैं इस पद के लिए उसे ही चुनूं। अगर मैं ऐसा करूंगा तो मुझ पर परिवारवाद और भाई-भतीजावाद का आरोप लगेगा।
खुलासा: ब्रिटेन के शाही परिवार ने प्रिंस हैरी की शादी में दिया था अजीब फरमान- ‘सेनेटरी पैड’ पहनकर आएं मेहमान

दूसरी ओर इवांका ने भी इस मामले पर यह बयान देकर ऐसी बातों पर रोक लगा दी। उन्होंने ट्वीट किया कि- व्हाइट हाउस की सेवा करना गर्व की बात है। किंतु मुझे पूरा भरोसा है कि राष्ट्रपति इस पद के लिए किसी अन्य योग्य व्यक्ति को चुनेंगे। मैं ये स्पष्ट कर दूं कि इस दौड़ में मैं शामिल नहीं हूं।
बता दें, इस दौड़ में अमेरिका की डिप्टी नेशनल सिक्युरिटी एडवाइजर डीना पॉवेल का नाम भी लिया जा रहा है। खुद ट्रंप भी मानते हैं कि इस पद के लिए कई लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि ट्रंप इस महत्वपूर्ण पद के लिए दो से तीन सप्ताह में किसी नए नाम की घोषणा करेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो