न्यूयार्क । तूफान फ्लोरेंस के गुजरने के बाद अमरीका के उत्तरी कैरोलिना में तबाही के मंजर सामने आ रहे हैं। तूफान से संबंधित घटनाओं में कम से कम 31 लोग मारे गए हैं। उत्तरी कैरोलिना में लगभग 24 लोगों के मारे जाने की खबरे आ रही हैं। उत्तर और दक्षिण कैरोलिना में लगभग 5 लाख घर और व्यवसायिक प्रतिष्ठान अब भी बिना बिजली के हैं। सोमवार तक फ्लोरेंस कमजोर पड़ कर 25 मील प्रति घंटे की निरंतर हवाओं के साथ एक उष्णकटिबंधीय चक्रवात में तब्दील हो गया था। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने बताया है कि अभी यह मॉर्गनटाउन, वर्जीनिया के 85 मील दक्षिणपश्चिम में स्थित है।