22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमरीका सहायता न करे, तो दो हफ्ते भी पद पर नहीं रह सकते शाह: डोनाल्ड ट्रंप

अमरीका की ओर से ईरान पर लगाई गई पाबंदियों के कारण परिस्थितियां और बिगड़ गई हैं।

2 min read
Google source verification
trump

अमरीका सहायता न करे, तो दो हफ्ते भी पद पर नहीं रह सकते शाह: डोनाल्ड ट्रंप

अमरीका ने पश्चिमी एशिया में अपने सबसे करीबी सहयोगियों में से एक सऊदी अरब पर तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर दबाव बढ़ाया है। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सऊदी अरब के शाह अमरीकी सैन्य सहयोग के बिना संभवत: ‘दो हफ्ते भी पद पर बने नहीं रह सकते।' कच्चे तेल की कीमतें चार साल में सर्वोच्च स्तर पर पहुंचने के बीच ट्रंप ने तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक (OPEC) और सऊदी अरब से बार बार इन दामों को कम करने की मांग की है।

और बढ़ सकती है कच्चे तेल की कीमत विश्लेषकों का मानना है कि यही हाल रहा तो तेल के दाम सौ डॉलर प्रति बैरेल तक जा सकते हैं। उनके अनुसार- विश्व का उत्पादन पहले से ही बढ़ा हुआ है। ट्रंप की ओर से ईरान के तेल उद्योग पर लगाई गए प्रतिबंध नवंबर की शुरुआत में लागू हो जाएंगे। ट्रंप ने अपने संबोधन में कहा कि - ‘हम सऊदी अरब की रक्षा करते हैं, क्या आप कहेंगे कि वे अमीर हैं?’

हम सलमान को सुरक्षा दे रहे हैं: ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि- ‘मैं शाह सलमान को बेहद पसंद करता हूं लेकिन मैंने कह दिया है कि- शाह, हम आपको सुरक्षा दे रहे हैं। हमारे बिना आप शायद दो हफ्ते भी पद पर बने नहीं रह सकते। आपको अपनी सेना के लिए भुगतान करना होगा।’ एक मीडिया रिपोर्ट में यह कहा गया है कि ट्रंप ने यह स्पष्ट नहीं किया कि उन्होंने सऊदी अरब के शाह के सामने ये टिप्पणी कब की। दूसरी ओर सऊदी अरब की ओर से भी ट्रंप की इस टिप्प्णी पर कोई प्रतिक्रिया अभी तक सामने नहीं आई है।

यमन में जंग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार- पिछले कुछ समय से कच्चे तेल की कीमतों में जबर्दस्त वृद्धि हुई है। अमरीका की ओर से ईरान पर लगाई गई पाबंदियों के कारण परिस्थितियां और बिगड़ गई हैं। प्रतिबंध के बाद ईरान से तेल निर्यात में भारी कमी आई है। इसके अलावा सऊदी अरब ने यमन में जंग भी छेड़ी हुई है।