3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ संबंधों पर पोर्नस्टार स्टोर्मी की किताब की बिक्री शुरू

पोर्नस्टार के संस्मरणों पर आधारित किताब ब्रिकी के लिए बाजार में आ चुकी है। किताब में अमरीकी राष्ट्रपति से संबंधों पर कई राज उजागर किए गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mangala Prasad Yadav

•

Updated: 3 Oct 2018, 7:30 PM IST

 पोर्नस्टार स्टोर्मी

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ यौन संबंधों पर पोर्नस्टार स्टोर्मी की किताब की बिक्री शुरू

वाशिंगटन: पोर्नस्टार स्टोर्मी डेनियल के संस्मरणों पर आधारित किताब ब्रिकी के लिए बाजार में आ चुकी है। डेनियल के अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ एक दशक पहले कथित संबंधों ने महीनों तक अमरीकी राजनीति में उथल-पुथल मचा दी थी। 'फुल डिसक्लोजर' नामक किताब में स्टोर्मी ने लुईसियाना में अपने बचपन की घटनाओं से लेकर ट्रंप के साथ कथित संबंधों तक के जीवन वृत्तांत को लिखा है। स्टोर्मी ने किताब में विस्तार से घटनाओं का ब्योरा दिया है।

ट्रंप के साथ यौन संबंधों पर है किताब

संस्मरण के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप के साथ स्टोर्मी की पहली मुलाकात 2006 में एक गोल्फ टूर्नामेंट में हुई थी। इसके मुताबिक, स्टोर्मी ने ट्रंप के साथ संबंध बनाया, जो शुरुआत में बतौर पेशेवर ही रहा था। वर्तमान राष्ट्रपति ट्रंप के मुताबिक, वह उन्हें उस समय अपने रियलिटी शो 'द अप्रेन्टिस' में लेना चाहते थे। कुछ दिन पहले ब्रिटिश प्रेस ने किताब के एक हिस्से का खुलासा किया जिसमें डेनियल और ट्रंप के बीच कथित रूप से एकमात्र बार बने यौन संबंध का उल्लेख है।

किताब में स्टार्मी ने खोले कई राज

किताब में डेनियल ने यह भी कहा कि ट्रंप के पूर्व वकील माइकल कोहेन द्वारा उन्हें घमकाया गया था और ट्रंप ने उन्हें कथित संबंधों को गुप्त रखने के लिए 130,000 डॉलर की पेशकश भी की थी। हलांकि, ट्रंप इन बातों से इनकार करते रहे हैं। इस मामले में स्टॉर्मी डेनियल्स ने अमरीकी राष्ट्रपति के पूर्व निजी वकील माइकल कोहेन पर मानहानि का मुकदमा दायर किया हुआ है। स्टॉर्मी के वकील माइकल एवेनट्टी ने कैलिफोर्निया की अदालत में मार्च महीने में केस दर्ज कराया था। बता दें कि एक टीवी चैनल को साक्षात्कार देते समय स्टॉर्मी ने कहा था कि वर्ष 2006 और 2007 में ट्रंप ने उनके साथ कई बार यौन संबंध बनाए। लेकिन ट्रंप के निजी वकील माइकल कोहेन ने इस आरोप को नकार दिया था।