इस नए सर्वे से पता चला है कि डेमोक्रेट के पास 55 फीसदी और रिपब्लिकन के पास 42 फीसदी मतदाताओं का समर्थन है। ये आंकड़ें अक्टूबर की शुरुआत में मिली डेमोक्रेट की बढ़त को बरकरार रहने को दिखाता है। सर्वे के मुताबिक, डेमोक्रेट उम्मीदवारों को महिलाओं में जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। 62 फीसदी महिलाओं ने डेमोक्रेट्स का समर्थन किया है और रिपब्लिकन को 35 फीसदी महिलाओं का समर्थन मिला है।