वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से सुप्रीम कोर्ट के लिए नामित जज ब्रेट कैवनॉग पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि ये गंभीर आरोप लगाने वाली महिला अब सार्वजनिक रूप से सामने आई। इस महिला का नाम क्रिस्टिन ब्लेसी फॉर्ड है, जिसका आरोप है कि 1980 की दशक में उनके साथ यौन शोषण हुआ था।