इस घटना के बारे में पुलिस ने बताया, "पत्नी से बदला लेने के नीयत से प्लेन घर के ऊपर गिरा दिया। प्लेन के घर से टकराते ही आग लग गई। लेकिन वह शख्स खुद मारा गया। वहीं घर में मौजूद उसकी पत्नी और एक बच्चा किसी तरह बच निकले। घटना में मारे गए व्यक्ति की पहचान डुएन यूड के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि प्लेन टकराने के बाद घर का एक हिस्सा बुरी तरह जल गया।