31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कनाडा: लड़की की एक झलक पाने के लिए 250 लड़कियों को कर दिया मेल, फिर इस तरकीब से मिले दो दिल

उसने उसी नाम की सैकड़ों लड़कियों को मेल भेजना शुरू कर दिया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 12 Sep 2018, 1:41 PM IST

man sent mail to 247 nicoles he met in bar know all nicole's reaction

कनाडा: लड़की की एक झलक पाने के लिए 250 लड़कियों को कर दिया मेल, फिर इस तरकीब से मिले दो दिल

कनाडा। सोशल मीडिया के विस्तार ने कई पुराने बिछड़े यारों को मिलवाया है, तो वहीं कईयो को नए दोस्त भी दिए हैं। इसी से जुड़ा एक दिलचस्प मामला कनाडा से सामने आए है। दरअसल वहां एक छात्र को किसी लड़की ने पहली मुलाकात में गलत नंबर दे दिया। इसके बाद उसको ढूंढने के लिए लड़के ने चौंकाने वाला कदम उठाया। उसने उसी नाम की सैकड़ों लड़कियों को मेल भेजना शुरू कर दिया।

निकोल नाम की 246 लड़कियों को भेजा मेल

कनाडा के कैलगेरी यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले कार्लोस जेटिना की बार में निकोल नाम की एक एक्सचेंज स्टूडेंट से मुलाकात हुई थी। इस दौरान उन दोनों ने एक-दूसरे के नंबर लिए लेकिन बाद में कार्लोस को पता चला कि उसके पास जो नंबर है वो गलत है। उसने उस लड़की तक पहुंचने के लिए निकोल नाम की 246 लड़कियों को मेल भेजा, जिनके पास यूनिवर्सिटी का इमेल एड्रेस था। मेल पाने वाले लोगों में यूनिवर्सिटी के स्टुडेंट्स से लेकर कर्मचारी-टीचर्स तक शामिल थे। हालांकि एक्सचेंज स्टूडेंट होने के नाते असली निकोल तक ये मेल नहीं पहुंच सका, क्योंकि उसके पास यूनिवर्सिटी की इ-मेल आइडी भी नहीं थी।

मिलकर बनाया फेसबुक पेज,चलाया कैंपेन

आपको बता दें कि जिन लोगों को कार्लोस ने मेल भेजा था, उन लोगों ने मिलकर फेसबुक पेज बनाकर लड़की को ढूंढ़ना शुरू किया। इसके साथ ही #nicolefromlastnight नाम का एक हैशटैग भी चलाया। इसके अलावा इन सभी ने एक साथ बार में मुलाकात का भी फैसला किया। इन्हीं कवायदों के बीच कार्लोस की असली निकोल को इन सब के बारे में पता चल गया और उसने मुलाकात के लिए हामी भर दी है।

इस वजह से दिया था गलत नंबर

हॉलैंड की रहनी वाली निकोल जिसकी कार्लोस को तलाश थी, वो हफ्तेभर के लिए ही वहां गई थी। उसके पास बस उसी अंतराल के लिए कनाडा का मोबाइल फोन था, इसी जल्दबाजी और गलतफहमी के चलते उसने उसे गलत नंबर दे दिया था। लेकिन उसने कहा उसे वापस कार्लोस के संपर्क में आकर अच्छा लगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनो अगले हफ्ते मिलने की भी प्लानिंग बना चुके हैं।