वाशिंगटन। अमरीका के मैरीलैंड में गुरुवार को एक गोदाम परिसर में गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है।हमले के बाद महिला हमलावर ने खुद को भी गोली मार ली। घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं। घटना गुरुवार को बाल्टिमोर के पेरीमन में एक मेडिकल सेंटर में हुई। पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय महिला हमलावर ने शूट आउट के बाद खुद को भी गोली मार ली। पुलिस हमले के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।