26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिशेल ओबामा ने खोले राज, आईवीएफ तकनीक से दो बच्चियों को दिया था जन्म

20 साल पहले उन्हें गर्भपात का सामना करना पड़ा और इसके बाद वह निराश हो गईं थीं
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 10 Nov 2018, 11:01 AM IST

obama

मिशेल ओबामा ने खोले राज, आईवीएफ तकनीक से दो बच्चों को दिया जन्म

वॉशिंगटन। अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की पत्नी मिशेल ओबामा ने शुक्रवार को मीडिया से अपने निजी जिंदगी को लेकर कुछ किस्से साझा किए। उन्होंने बताया कि किस तरह से संघर्ष कर उनका परिवार आज एक सम्मानजनक जिंदगी जी रहा है। कहा जा सकता है कि इंसान चाहे किसी भी मुकाम पर हो कभी न कभी उसे दुखों का सामना करना ही पड़ता है। मिशेल भी ऐसे ही समय का सामना कर रही थीं। उन्होंने बताया कि 20 साल पहले उन्हें गर्भपात का सामना करना पड़ा और इसके बाद वह निराश हो गईं। दो बच्चियों के जन्म के लिए उन्हें विट्रो फर्टिलाइजेशन का सहारा लेना पड़ा।

बांग्लादेश: संसदीय चुनाव की तारीखें तय, 23 दिसंबर को होगा मतदान

उन्हें लगा कि वह फेल हो चुकी हैं

अमरीका के एक चैनल को दिए साक्षात्कार के अनुसार उन्हें लगा कि वह फेल हो चुकी हैं,क्योंकि गर्भपात के बारे में पता ही नहीं था। इस बारे में लोग ज्यादा बातचीत भी नहीं करते थे। 54 वर्षीय मिशेल ने बताया कि साशा और मालिया के जन्म के लिए उन्हें आईवीएफ का सहारा लेना पड़ा था। अब साशा 17 साल और मालिया 20 साल की हैं।

किन दिक्कतों का सामना करना पड़ा

संस्मरण 'बिकमिंग' में उन्होंने अपने जीवन के बारे लोगों से अपनी बातें साझा की हैं। उन्होंने शिकागो में रहने से लेकर नस्लवाद का सामना करने तक सभी बातें इसमें दर्ज की हैं। उन्होंने यह भी बताया है कि जब उनके पति ओबामा ने राजनीतिक सफर की शुरुआत की तो शादीशुदा जिंदगी में उन्हें किन दिक्कतों का सामना करना पड़ा।