कनाडा। प्यार, इश्क, मुहब्बत ये कुछ ऐसे जज्बात हैं जब ज्यादा छलक जाते हैं तो कभी-कभी लोग गुनाह भी कर बैठते हैं। ऐसा ही वाकया पेश आया है कनाडा में। जहां एक प्रेमिका प्यार में इतनी अंधी हो गई कि उसने अपने प्रेमी के पास रहने के लिए उसके करियर में अड़चने डालनी शुरू कर दी। जब इस बात का पता उसके प्रेमी को चला तो उसने अपनी पूर्व प्रेमिका पर मुकदमा दायर कर दिया। अदालत ने फैसला सुनाते हुए लड़की पर 350,000 डॉलर (करीब 1 करोड़ 82 लाख रुपए) का जुर्माना लगाया।