निर्देशक निकोलस लोपेज का कहना है कि उन्होंने कोई भी अपराध नहीं किया है। पत्रिका में कई महिलाओं के बयान हैं,जिनमें उन्होंने लोपेज पर यौन संबंध बनाने का दबाव डालने का आरोप लगाया है। अभिनेत्री और पत्रकार डेनियाला गीनस्टार ने निर्देशक पर आरोप लगाया है कि उसने चिली के एक टेलिविजन शख्सियत के साथ अपने अंतरंग संबंध का विडियो बड़े स्क्रीन पर दिखाया। अन्य अदाकाराओं ने आरोप लगाया कि लोपेज ने फिल्म उत्सवों, पार्टियों में उनके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश भी की। आपको बता दें कि निकोलस लोपेज को असली पहचान बतौर स्क्रीनप्ले राइटर साल फिल्म 'आफ्टर शॉक' से मिली। इसके बाद उन्होंने अपने फिल्मी करियर कई सुपरहिट फिल्म की हैं।