इस गोलीबारी में चार लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह घटना हुई, हॉल में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। इसके साथ ही दस लाख या अधिक प्रशंसक रैप्टर्स टोरंटों में परेड निकाल रहे मौजूद थे। इस घटना के दौरान रैली के आयोजक लगातार भीड़ को शांति बनाए रखने की गुहार लगा रहे थे। बता दें कि घटना के वक्त मंच पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ( Canadian PM Justin Trudeau ), टोरंटो के मेयर जॉन टोरी, एनबीए फाइनल्स एमवीपी कावही लियोनार्ड और अन्य खिलाड़ी मौजूद थे। इस गोलीबारी से उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता खड़ी हो गई है।