इस वबंडर की चपेट में आने के कारण 81 वर्षीय एक वृद्ध की मौत हो गई। डेटन के उत्तर में 65 मील यानी 105 किलोमीटर दूर स्थित शहर सेलिना में एक वृद्ध की मौत हुई। सेलिना के मेयर जेफरी हेज़ल ने मंगलवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि एक वृद्ध की मौत हो गई है जबकि अन्य सात लोग बवंडर में फंसने के कारण बुरी तरह से घायल हो गए हैं। इनमें से तीन की हालत बहुत ही नाजुक है। बताया जा रहा है कि कम से कम 35 लोग डेटन के आस-पास के इलाकों में लोग घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घायलों में सबसे अधिक बच्चे हैं। बीते सप्ताह शनिवार को ओक्लाहोमा में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें दो बच्चे भी शामिल थे। ओहियो में सोमवार की सुबह बवंडर के कारण 60 हजार से अधिक घरों व व्यावसायों में बिजली आपूर्ति को बंद करना पड़ा। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने कहा कि सोमवार की रात 11 बजे और मंगलवार की सुबह 1 बजे के बीच डेटन क्षेत्र में कई बवंडर की सूचना दी गई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डेटन के पश्चिम में लगभग 100 मील (160 किमी) पर सोमवार को इंडियाना के पेंडलटन में तूफान से सात लोग घायल हो गए। बवंडर के कारण भारी नुकसान को देखते हुए मंगलवार की शुरुआत में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ओक्लाहोमा के गवर्नर केविन स्टिट के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया है। ट्रम्प ने संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी से समर्थन का वादा किया है।