27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पिचाई ने माना कंपनी को मिली हैं यौन उत्पीड़न की शिकायतें, अब तक 48 कर्मचारियों को बाहर निकाला

मीडिया में आई एक रिपोर्ट के बाद गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई अपनी सफाई में यह जानकारी पेश की है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 26 Oct 2018, 10:50 AM IST

pichai

पिचई ने माना कंपनी को मिली हैं यौन उत्पीड़न की शिकायतें, अब तक 48 कर्मचारियों को बाहर निकाला

वाशिंगटन।मीटू अभियान को लेकर जहां एक तरफ कई भारतीय हस्तियों पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। वहीं कंपनी गूगल में यौन उत्पीड़न की शिकायतों को लेकर कई अधिकारी नप गए हैं। मीडिया में आई एक रिपोर्ट के बाद गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदर पिचाई ने अपनी सफाई में यह जानकारी पेश की है। उन्होंने बताया कि बीते दो सालों में गूगल ने अपने 48 कर्मचारियों को यौन उत्पीड़न के आरोप में कंपनी से बाहर निकाल दिया है। मीडिया को एक मेल के माध्यम से गूगल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि इन कर्मचारियों में प्रबंधन के कर्मी भी शामिल हैं।

चीन की मदद से 2022 में अपने नागरिक को अंतरिक्ष भेजेगा पाकिस्तान

सुरक्षात्मक माहौल प्रदान किया जाए

पिचाई ने बताया कि कंपनी इस बात को लेकर बेहद गंभीर है कि सभी कर्मियों को एक बेहतर और सुरक्षात्मक माहौल प्रदान किया जाए। उन्होंने बताया कि कंपनी के सभी कर्मचारियों को एक मेल के जरिए अवगत कराया गया है कि अगर वह यौन उत्पीड़न के आरोप में दोषी पाए गए तो उन्हें कंपनी से निकाले जाने के बाद नौ करोड़ के एक्जिट पैकेज से भी वंचित रखा जाएगा। पिचई के अनुसार अब तक प्रबंधन स्तर पर 13 कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है। उन्होंने कहा कि गूगल आॅप्रेशन की उपाध्यक्ष ऐलन नौगटन के हस्ताक्षर वाले एक ई-मेल को भी सभी कर्मचारियों को भेजा गया है ताकि वह अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न और गलत व्यवहार की शिकायत करने के लिए आगे आ सकें। वह चाहते है कि कर्मचारी अपने साथ हुए गलत व्यवहार को सामने लाएं।

मीडिया में आई रिपोर्ट के बाद आई सफाई

गौतलब है कि न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के बाद पिचई ने इस ई-मेल के माध्यम से अपनी सफाई पेश की है। रिपोर्ट में कहा गया था कि गूगल यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे अपने कर्मचारियों को बचाने की कोशिश कर रहा है। इसके जवाब में उन्होंने मीडिया को यह बाते बताई हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए काफी गंभीर हैं और आने वाले समय वह अपने नियमों को और सख्त बनाएगी।