इससे पहले जनवरी में भी ट्रंप की लोकप्रियता में कमी आंकी गई थी। ट्रंप की रेटिंग सभी रिपब्लिकनों में भी सबसे कम है, हालांकि अपने समर्थकों के बीच उनकी साख अब भी अच्छी बनी हुई है। कुल मिलाकर 80 प्रतिशत रिपब्लिकनों ने कहा कि वे राष्ट्रपति के कामकाज के तरीके से संतुष्ट हैं। यह पिछले साल सितंबर के आंकड़े से एक प्रतिशत कम है। वहीं, केवल 13 प्रतिशत रिपब्लिकनों ने कहा कि वे राष्ट्रपति के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं हैं। सर्वे के मुताबिक, डेमोक्रेट सांसदों में ट्रंप के प्रति संतुष्टि महज पांच प्रतिशत आंकी गई, जबकि निर्दलीयों में से 35 प्रतिशत ने उनके प्रति समर्थन व्यक्त किया।