
नई दिल्ली। पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स और अमरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के संबंधों का मामला ठंड़ा पड़ता दिखाई नहीं दे रहा है। अब इस घटनाक्रम में एक नया मोड़ आ गया है। सोमवार को एडल्ट पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स ने अमरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप पर न्यूयॉर्क में मानहानि का मुकदमा दायर कर दिया है। स्टार्मी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि ट्रंप ने उनकी क्रेडिबिलिटी और छवि को नुकसान पहुंचाया है। दायर मुकदमें कहा गया है कि डेनियल्स को करीब 50 लाख रुपए का नुकसान पहुंचा है। गौरतलब है कि इससे पहले डेनियल्स ने आरोप लगाया था कि ट्रंप के अटॉर्नी ने रिलेशनशिप के बारे में मुंह बंद करने के लिए पैसे थमाए थे। डेनियल्स के वकील ने कोर्ट में मुकदमा दायर करते हुए आरोप लगाया है कि 2016 अमरिकी चुनाव के दौरान ट्रंप के वकील ने मुंह बंद करने के लिए 1,30,000 डॉलर की पेशकश की थी। हालांकि, ट्रंप ने इन खबरों को बकवास बताया था।
ट्रंप के ट्वीट पर डेनियल्स का जवाब
गौरतलब है कि 18 अप्रैल को ट्रंप ने एक ट्वीट किया जिसको लेकर डेनियल्स ने ट्रंप को टारगेट किया है। ट्रंप ने ट्वीट करते हुए पोर्न स्टार डेनियल्स के साथ संबंधों से इनकार किया है। ट्रंप ने पोर्न स्टार के साथ संबंध को एक फेक न्यूज बताया। इस पर डेनियल्स के वकील ने कोर्ट में मुकदमा दायर करते हुए कहा कि कि ट्रंप का उनके क्लाइंट के प्रति गैर जिम्मेदार और अपमानजनक बयान है। आगे उन्होंने कहा कि 'कोई फर्क नहीं पड़ता आप कौन है और किस पद पर है, किसी को भी आपको लोगों को धोखा देने के प्रयास में इस प्रकार के झूठे बयान देने की इजाजत नहीं है। ऐसा करने के लिए परिणाम भुगतेंगे।' बता दें कि अमरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ डेनियल की तरफ से दायर यह दूसरा केस है।
ट्रंप के साथ 2006 में एक बार बनाया संबंध: डेनियल्स
आपको बता दें कि पोर्न स्टार डेनियल्स ने कहा है कि मैं ट्रंप के साथ अपने संबंधों के बारे में कई साल पहले खुलासा करना चाहती थी लेकिन 2011 में एक अनजान व्यक्ति ने उन्हें और उनके बच्ची को जान से मारने की धमकी दी। इससे वह डर गई और चुप थी। आगे डेनियल्स ने कहा है कि मैंने ट्रंप के साथ 2006 में सिर्फ एक बार शारीरिक संबंध बनाया है, जब वे सेलिब्रेटी गोल्फ टूर्नामेंट में मिले।
Updated on:
01 May 2018 05:43 pm
Published on:
01 May 2018 06:00 pm
बड़ी खबरें
View Allअमरीका
विदेश
ट्रेंडिंग
