16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका: सुरक्षा जांच से गुजरी पुतिन की फुटबाल, डोनाल्ड ट्रम्प को हेलसिंकी में दिया था तोहफा

पुतिन के तोहफे की जांच को लेकर उठे सवालों पर अमरीका सुरक्षा सेवा ने सफाई दी कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को मिलने वाले हर तोहफे की जांच जाती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 21 Jul 2018, 3:19 PM IST

वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को रूस के राष्ट्रपति का दिया एक तोहफा सुरक्षा के घेरे में आ गया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ट्रम्प को फुटबाल भेंट की थी। लाल और सफ़ेद रंग की ये फुटबाल ट्रम्प को पुतिन ने फ़िनलैंड में शिखर वार्ता के दौरान दी गई थी। शिखर सम्मलेन में बातचीत के बाद पुतिन ने ये फुटबाल ट्रम्प को देते हुए कहा था कि अब गेंद आपके पाले में है। इसी कारण पुतिन के इस तोहफे को राजनीति से भी जोड़ कर देखा जा रहा है। हालांकि पुतिन की भेट की गयी इस गेंद को अमरीकी सुरक्षा सेवा ने जांच के लिए रख लिया है।

अमरीकी सुरक्षा एजेंसियों की पाले में गेंद

पुतिन के तोहफे की जांच को लेकर उठे सवालों पर अमरीका सुरक्षा सेवा ने सफाई दी कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को मिलने वाले हर तोहफे की जांच जाती है। ऐसा देश के राष्ट्रपति की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए किया जाता है। गौरतलब है कि रूस ने 2018 के फुटबाल कप की मेजबानी की थी। पुतिन के दिए तोहफे को स्वीकारते हुए अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि इस गेंद को बेटे बेरन को देंगे। 12 साल का उनका बेटा बेरन फुटबाल का बहुत बड़ा प्रशंसक है। बता दें कि 2026 का फुटबाल विश्व कप अमरीका में होना तय हुआ है।

तोहफे की जांच पर सवाल

रूस के राष्ट्रपति द्वारा दिए गए तोहफे की जांच को लेकर रिपब्लिकन पार्टी के सीनेटर एवं पुतिन के आलोचक लिंडसे ग्राहम ने इस प्रक्रिया पर सवाल उठाये हैं। नेशनल इंटेलिजेंस के निदेशक डैन कोट्स ने सुरक्षा सम्मेलन के दौरान कहा कि उन्हें यकीन है कि गेंद की बेहद सावधानी से जांच की गई होगी।

अमरीका और रूस के बीच शिखर वार्ता

फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच ऐतिहासिक शिखर वार्ता संपन्न हुई। शिखर वार्ता के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका और रूस के साथ काम करने की संभावना जताते हुए कहा कि अमरीका और रूस जो अब तक साथ मिलकर काम नहीं कर रहे थे, अब सारी दुनिया उन्हें साथ देखना चाहती है। वहीं पुतिन ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पूरी दुनिया में चल रहे विवादों को अब निपटाने की जरुरत है। अब वो समय है जब विभिन्न अतंरराष्ट्रीय समस्याओं और संवेदनशील मुद्दों पर सकारात्मक बात की जाए।