न्यूयॉर्क। अमरीका के मैनहट्टन स्थित ट्रंप टावर में कई संदिग्ध पैकैट पाए गए हैं, जिनकी जांच की जा रही है। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) ने यह जानकारी दी। एनवाईपीडी के लोक सूचना अधिकारी सर्जेट विन्सेंट मार्चीज ने बताया कि जांच चल रही है और शुक्रवार को मिले इन पैकैटों में अभी तक कुछ भी खतरनाक नहीं पाया गया है। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम पर आधारित गगनचुंबी इमारत ट्रंप टावर में एक संरक्षक ने लॉबी में दो संदिग्ध उपकरणों के मिलने के बारे में अधिकारियों को बताया।