11 सितंबर, 2001 अमरीकी इतिहास में सबसे बड़ा और भयानक आतंकवादी हमला। अलकायदा आतंकी संगठनों के सदस्यों ने दो यात्री विमानों का अपहरण कर उन्हें न्यूयॉर्क के वल्र्ड ट्रेड सेंटर के दो टॉवरों से टकरा दिया था, जिससे ये दोनों इमारते गिर गई थीं। तीसरा विमान पेंटागन से टकराया था और अगवा किया गया चौथा विमान पेंसिलवेनिया में गिर गया था। हमले में करीब 3 हजार लोगों की जानें गई थीं।