वहां के स्थानीय अखबार में छपी रिपोर्ट के अनुसार ये मामला बीते रविवार का है। 47 वर्षीय आरोपी डेल रॉर्बटसन की भारतीय दंपति से ओंटारियो के हैमिलटन स्थित वॉलमार्ट सुपरसेंटर की पार्किंग में कुछ विवाद हो गया था। जिसके बाद झगड़ा बढ़ने पर रॉबर्टसन ने कहा, 'मैं नस्लवादी हूं, मुझे तुम लोग पसंद नहीं हो, मुझे वह (भारतीय की पत्नी) पंसद नहीं है।' इसके बाद उसने आगे चिल्लाते हुए कहा, 'मैं तुम्हारे बच्चों को मार दूंगा।' हालांकि इस दंपति की पहचान अभी नहीं हो पाई है लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।