वाशिंगटन। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी और व्हाइट हाउस की शीर्ष सलाहकार इवांका ट्रंप ने बीते वर्ष सरकारी कामकाज से संबंधित सैकड़ों ईमेल अपने निजी अकाउंट से भेजी थीं। मीडिया रिपोर्ट में सोमवार को कहा गया कि यह ईमेल व्हाइट हाउस के सहयोगियों,कैबिनेट के सदस्यों और इवांका ट्रंप के सहायकों को भेजे गए थे। कई ईमेल पब्लिक रिकॉर्डस नियमों का उल्लंघन करते हुए भेजे गए।