27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान: पुतिन हत्याओं में शामिल हो सकते हैं, लेकिन हमारे देश में नहीं

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन ने भी अमरीकी चुनावों में हस्तक्षेप किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Saif Ur Rehman

•

Updated: 15 Oct 2018, 1:19 PM IST

America

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान: पुतिन हत्याओं में शामिल हो सकते हैं, लेकिन हमारे देश में नहीं

वाशिंगटन डी सी। अमरीका और रूस के बीच मतभेदों की खबरें लगातार आ रही हैं। इस बीच अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर बयान आया है। डोनाल्ड ट्रंप ने ने दावा किया है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हत्याओं और जहर देने की घटनाओं में शामिल हो सकते हैं लेकिन ये मामले अमरीका के नहीं हैं। बता दें कि ट्रंप ने स्थानीय न्यूज चैनल को एक साक्षात्कार दिया था, जिसका जो रविवार रात को प्रसारित किया गया। अपने साक्षात्कार में उन्होंने उत्तर कोरिया, चीन, रूस और उनके खुद के वेस्ट विंग कर्मचारियों और मंत्रीमंडल से अपने संबंधों पर भी चर्चा की।

अमरीका: पांच माह की बच्ची को जोर-जोर से हिलाने से हुई मौत, पिता गिरफ्तार

चीन ने भी अमरीकी चुनावों में हस्तक्षेप किया: ट्रंप
व्लादिमीर पुतिन की आलोचना को लेकर लग रहे आरोपों पर अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है कि मैं निजी तौर पर उनके साथ सख्त हूं। मेरी उनके साथ बैठक हुई है। वह बहुत ही मुश्किल थी लेकिन बेहतरीन रही।" यह पूछने पर कि क्या उन्हें लगता है कि 2016 के अमरीकी राष्ट्रपति चुनाव में रूस ने दखल दिया था? इस पर वह कहते हैं, मुझे नहीं लगता कि इसमें सिर्फ रूस का ही हाथ था। ट्रंप कहते हैं, "उन्होंने (रूस) हस्तक्षेप किया लेकिन साथ में चीन भी था और मुझे लगता है कि अन्य देश भी थे और सच कहूं तो चीन बहुत बड़ी समस्या है।" चीन से बातचीत के बारे में पूछने पर ट्रंप ने बताया कि, "मेरा चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अच्छा तालमेल है। मुझे नहीं लगता कि यह चीज यूं ही जारी रहेगी। मैंने राष्ट्रपति शी को बताया है कि हम नहीं चाहते कि चीन व्यापार और अन्य जरियों से अमरीका से हर साल 500 अरब डॉलर की कमाई करे। मैंने उन्हें बताया कि हम ऐसा नहीं करना चाहते।" उत्तर कोरिया के संदर्भ में ट्रंप ने कहा कि वह किम जोंग उन के मानवाधिकार उल्लंघनों के बारे में जानते हैं लेकिन उनकी कोशिश से अमरीका के समक्ष खतरे कम हुए हैं। बता दें कि हाल के दिनों में चीन और अमरीका के बीच व्यापार युद्ध जारी है। अमरीका ने चीन के 250 अरब डॉलर मूल्य के उत्पादों पर आयात शुल्क लगाया हुआ है। वहीं अपनी पत्नी और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप के व्हाइट हाउस में अविश्वसनीय सहयोगियों के मौजूद होने के बयान पर उन्होंने कहा, "मुझे भी ऐसा लगता है। मैं व्हाइट हाउस में किसी पर भरोसा नहीं करता। मैं आपसे सच कहूंगा।"