10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सबसे विवादित प्रवासी नीति पर ट्रंप ने लिया यू टर्न, बॉर्डर पर मां-बाप से नहीं अलग होंगे बच्चे

ट्रंप ने प्रवासी परिवारों को उनके बच्चों से अलग करने वाली नीति पर रोक लगाने के लिए एक सरकारी आदेश पर अपनी मुहर लगाई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 21 Jun 2018, 9:39 AM IST

trump signed order to stop separation of immigrants families at border

सबसे विवादित प्रवासी नीति पर ट्रंप ने लिया यू टर्न, बॉर्डर पर मां-बाप से नहीं अलग होंगे बच्चे

वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रवासियों के लिए एक विवादित नीति का हर तरफ से विरोध होने के बाद उसपर रोक लगाने का फैसला लिया गया है। ट्रंप ने प्रवासी परिवारों को उनके बच्चों से अलग करने वाली नीति पर रोक लगाने के लिए एक सरकारी आदेश पर अपनी मुहर लगाई है। ट्रंप ने इस आदेश को पारित करने के बाद कहा कि उन्हें परिवारों को अलग करना ठीक नहीं लगता इसलिए ये फैसला लिया गया है।

अबतक 2000 बच्चे हो चुके हैं अपने मां-बाप से अलग

दरअसल वहां अमरीका-मेक्सिको बॉर्डर से अवैध तरीके से देश में प्रवेश करने वाले प्रवासियों पर संधीय अपराधों के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई करने के आदेेश दिए गए थे, जिसमें बच्चों को अलग रखा गया था। जिसके बाद उन बच्चों को उनके मां-बाप से अलग किया जाने लगा। हाल ही में इस संबंध में डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी ने एक रिपोर्ट जारी की थी। उस रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल और मई 2018 के दौरान अवैध तरीके से अमरिकी सीमा पार करने वाले लगभग 2,000 बच्चों को उनके माता-पिता से अलग कर दिया गया।

प्रवासी बच्चों को मां-बाप से अलग करने के विरोध में आधा अमरीका, सर्वे में हुआ खुलासा

मेलानिया समेत दुनियाभर में इस फैसले की आलोचना

इस खुलासे के बाद दुनियाभर में इस फैसले की आलोचना शुरू हो गई थी। इस संबंध में कराए गए सर्वे में आधे से ज्यादा अमरीका ने इस नीति के खिलाफ वोट किया था। खुद अमरीका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने इसका विरोध किया था। उनकी प्रवाक्ता ने इस बारे में एक बयान जारी कहा कि 'मेलानिया ट्रंप ने कहा कि वह बच्चों को अपने परिवारों से अलग होते देखना पसंद नहीं करती और उन्हें उम्मीद है कि सदन में दोनों पक्ष (डेमोक्रेट और रिपब्लिकन) एकजुट होकर आव्रजन कानून में सुधार करें।' बयान में ये भी कहा गया कि मेलानिया मानती हैं कि हमें ऐसा देश बनने की जरूरत है जो सभी कानूनों का पालन करे लेकिन साथ में एक ऐसा देश भी बनना होगा, जो दिल से काम करे। आमतौर पर ऐसा बहुत कम देखा जाता है, जब मेलानिया ने इस तरह के नीतिगत मुद्दों पर अपनी राय जाहिर की हों, लेकिन उन्हें यह नीति उन्हें इस कदर खटकी कि उन्हें ये बयान जारी करना पड़ा।