14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ट्रंप की किम जोंग से मुलाकात कराने में अहम भूमिका निभाने वाले हेगिन का इस्तीफा

ट्रंप और उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन के बीच मुलाकात कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जो हेगिन ने अपने पद सेे इस्तीफा दे दिया है।

2 min read
Google source verification

वाशिंगटनः वाइट हाउस के डिप्टी चीफ ऑफ स्टॉफ जोसेफ हेगिन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है और अगले महीने वह प्रशासन छोड़ देंगे। हेगिन ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन के बीच मुलाकात कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। मीडिया रिपोर्ट के, पूर्व राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के समय से रिपब्लिकन प्रशासन में दिग्गज राजनयिक रहे हेगिन निजी क्षेत्र में लौटेंगे। राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को एक बयान में कहा, " हेगिन मेरे प्रशासन में एक महत्वपूर्ण शख्स रहे हैं।"

ट्रंप ने की हेगिन की तारीफ
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "उन्होंने मेरे लिए किसी राष्ट्रपति द्वारा की गई अब तक की सबसे ऐतिहासिक यात्रा की योजना बनाई और उन्होंने यह सब बेहतर ढंग से किया। हम उन्हें याद करेंगे। हमारे देश की उल्लेखनीय सेवा करने के लिए मैं उनका आभारी रहूंगा।" हेगिन ने इससे पहले फरवरी में लोगों से ही कहा था कि वह जल्द ही ट्रंप प्रशासन छोड़ देंगे। बता दें कि हेगिन पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज बुश के कार्यकाल के दौरान भी डिप्टी चीफ ऑफ स्टॉफ (ऑपरेशंस) के पद पर रह चुके हैं।

ये भी पढ़ेंः आपस में लड़ रहे अमरीका आैर चीन लेकिन इससे भारत को हाे रहा ये बड़ा फायदा

इससे पहले इन लोगों ने भी दिया ता इस्तीफा
जब से डोनाल्ड ट्रंप अमरीका के राष्ट्रपति बने हैं तब से कई अफसरों ने उनका साथ छोड़ा है। इसी साल मार्च में ट्रंप के मुख्य आर्थिक सलाहकार गैरी कोहेन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। कोहेन से पहले ट्रंप की करीबी सहयोगी होप हिक्स के ने भी अपना पद छोड़ दिया था। इसी साल जनवरी में फेडरल ब्यरो ऑफ इनवेस्टिगेशन (FBI) के डिप्टी डायरेक्टर एंड्रयू मैकाबे ने भी अचानक त्यागपत्र देकर सबको चौका दिया था। अमरीकी मानें की मानें तो फेडरल ब्यरो ऑफ इनवेस्टिगेशन के डायरेक्टर क्रिस्टोफर रे ने मैकाबे पर पद छोड़ने के लिए दबाव डाला था।