1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्रंप ने अमरीका-मेक्सिको की पूरी सीमा को बंद करने की धमकी दी

उन्होंने सीमा के जवानों को जरूरत पड़ने पर बल का प्रयोग करने का भी आदेश दिया है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 23 Nov 2018, 11:35 AM IST

trump

ट्रंप ने अमरीका-मेक्सिको की पूरी सीमा को बंद करने की धमकी दी

वाशिंगटन। अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मेक्सिको के साथ व्यापार रोकने सहित अमरीका-मेक्सिको की पूरी सीमा को बंद करने की धमकी दी है। अमरीकी राष्ट्रपति ने कहा कि अगर मध्य अमरीका से प्रवासियों के आने से अव्यवस्था उत्पन्न होनी है तो वह यह कदम उठाएंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप ने गुरुवार को यह भी कहा कि उन्होंने सीमा के जवानों को जरूरत पड़ने पर बल का प्रयोग करने का भी आदेश दिया है। अमरीका ने सोमवार को एक व्यस्त क्रॉसिंग को बंद करके नए बैरियर लगा दिए।

विमान में भारतीय ने फ्लाइट अटेंडेंट से की छेड़खानी, तीन सप्ताह की कैद

मजबूर होकर कड़ा कदम उठाना होगा

मध्य अमरीका से 4,000 किमी की यात्रा करके हजारों प्रवासी सीमा पर ठहरे हुए हैं। आव्रजकों का कहना है कि वे अपने देश होंड्रोरस,ग्वाटेमाला व अल सल्वाडोर में हिंसा,गरीबी,उत्पीड़न की वजह से पलायन को मजबूर हैं। ट्रंप ने सीमा पर करीब 5,800 जवानों की तैनाती की है और उन्होंने पहले इन प्रवासियों को हमला बताया था। ट्रंप ने मीडिया से कहा कि अगर वह यह पाते हैं कि प्रवासियों से उनका नियंत्रण खोने लगा है तो उन्हें मजबूर होकर कड़ा कदम उठाना पड़ेगा। उन्हें जब लगेगा कि इससे आम लोगों को नुकसान हो रहा है तो वह देश में प्रवासियों के प्रवेश को एक निश्चित समय तक के लिए बंद कर देंगे,जब तक कि वह इस पर नियंत्रण नहीं कर लेते।