1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी धमकी, कहा- ईरान अगर कोई हिमाकत करता है तो उसे भारी कीमत चुकानी होगी

अमरीकी राष्ट्रपति ने वाइट हाउस में दिया बयान सऊदी अरब के दो तेल टैंकरों को निशाना बनाए से बढ़ा तनाव यूरोपीय देशों ने इस पर चिंता जाहिर की है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 14 May 2019, 2:06 PM IST

trump

अमरीकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी धमकी, कहा- ईरान अगर कोई हिमाकत करता है तो उसे भारी कीमत चुकानी होगी

वॉशिंगटन।अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वह कोई हिमाकत करता है तो उसे इसका भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। ट्रंप ने वाइट हाउस में अपने ओवल कार्यालय में मीडिया से कहा कि अगर ईरान ऐसी को कोई हरकत करता है, तो यह उसकी भारी भूल होगी। मीडिया की ओर से पूछे गए सवालों को जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के बारे में काफी कुछ सुन रहे हैं। यदि वे कुछ करते हैं, तो उन्हें बहुत नुकसान उठाना पड़ेगा।

श्रीलंका: मुस्लिम विरोधी दंगे भड़के, सरकार ने पूरे देश में सात घंटे का कर्फ्यू लगाया

ईरान ने हमले की जांच कराने की मांग की

अमरीका के विदेश मंत्री सोमवार को ईरान के संबंध में ताजा गतिविधियों के बारे में नाटो सहयोगियों को जानकारी देने के लिए ब्रसल्ज गए हैं। गौरतलब है कि सऊदी अरब के दो तेल टैंकरों को निशाना बनाए जाने के बाद से तनाव बढ़ गया है। ईरान ने इस हमले की जांच कराने की मांग की है। सऊदी और यूएई की तरफ से भी अब तक सीधे तौर पर किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया गया है। अमरीका और ईरान के बीच तनाव इस वक्त चरम पर है। अमरीकी प्रतिबंधों का असर ईरान की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ा है। ब्रिटेन समेत कई यूरोपीय देश इस तनाव पर चिंता जाहिर कर चुके हैं।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..