इसके साथ ही ट्रंप ने कहा कि ईरान मौत, विनाश और अराजकता फैला रहा है। ट्रंप ने कहा कि ईरान परमाणु करार का सही प्रकार से पालन नहीं कर रहा, लेकिन फिर भी वह इसके तहत लाभ उठा रहा है। उन्होंने कहा कि परमाणु करार को लेकर उनकी नई रणनीति से यह समस्या दूर होगी। अमरीका किसी भी समय इस समझौते से अलग होने का अधिकार रखता है।