26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तुर्की ने अमरीकी पादरी ब्रूनसन को रिहा किया, ट्रंप से व्हाइट हाउस में मिलेंगे

व्हाइट हाउस में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उनका स्वागत करेंगे, पादरी को रिहा करने के लिए तुर्की पर काफी दबाव डाला गया था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 13 Oct 2018, 11:43 AM IST

america

तुर्की ने अमरीकी पादरी ब्रूनसन को रिहा किया, ट्रंप से व्हाइट हाउस में मिलेंगे

इजमिर। बीते दो साल से तुर्की की हिरासत में रहने वाले अमरीकी पादरी एंड्रयू ब्रूनसन शुक्रवार को इस देश से रवाना हो गए। व्हाइट हाउस में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उनका स्वागत करेंगे। ब्रूनसन इजमिर के एजियन शहर में अदनान मेंडेरेस हवाई अड्डा से शुक्रवार को अमरीकी सैन्य विमान से जर्मनी में अमरीका रामस्टाइन हवाई ठिकाना के लिए रवाना हुए। वहां से वह अमरीका के लिए अपनी यात्रा जारी रखेंगे।

रूस ने नाकामी के बावजूद हार नहीं मानी, दोबारा उन्हीं यात्रियों को अंतरिक्ष भेजेगा

अमरीका और तुर्की के संबंध काफी बिगड़ गए थे

ब्रूनसन को हिरासत में लिए जाने से अमरीका और तुर्की के संबंध काफी बिगड़ गए थे। ट्रंप ने पादरी को रिहा करने के लिए तुर्की पर काफी दबाव डाला था। उन्होंने कहा कि ब्रूनसन के अमरीका पहुंचने के बाद वह उनकी अगवानी करेंगे। सिनसिनाटी में चुनाव प्रचार करने पहुंचे ट्रंप ने मीडिया से कहा कि शुभ समाचार! पादरी ब्रूनसन रवाना हो गए हैं।

ब्रूनसन को रिहा कराने के लिये तुर्की पर प्रतिबंध लगाया

ट्रंप ने कहा कि ज्यादा संभावना है कि वह शनिवार को ओवल ऑफिस में आ रहे हैं। ट्रंप प्रशासन ने ब्रूनसन को रिहा कराने के लिये तुर्की पर प्रतिबंध लगाया और दो मंत्रियों पर भी बैन लगाया था। ब्रूनसन का मामला राष्ट्रपति के कंजर्वेटिव ईसाई आधार के लिये एक मुद्दा बन गया था। ट्रंप ने उन खबरों का खंडन किया कि उन्होंने ब्रूनसन को रिहा करने के बदले में तुर्की पर दबाव में ढील देने पर सहमति जता दी है।

ब्रूनसन के साथ मीडिया को जाने की इजाजत नहीं

ट्रंप ने मीडिया से कहा कि उन्होंने तुर्की से बातचीत की और एक व्यवस्था से चले। कोई सौदा नहीं हुआ है। हवाई अड्डा के प्रतीक्षालय में ब्रूनसन के साथ मीडिया को जाने की इजाजत नहीं दी गई। हालांकि,उन्हें हवाई अड्डा पर अपनी पत्नी नोरिन के साथ आते देखा गया। सरकारी अनाडोलू संवाद समिति ने ब्रूनसन के तुर्की से रवाना होने की पुष्टि की। एजेंसी ने कहा कि उम्मीद है कि वह जर्मनी में रुकेंगे और उसके बाद स्वदेश के लिये रवाना होंगे।