27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका: दो लड़कियों ने बनाई सहपाठियों को मारने की खौफनाक प्लानिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

11 और 12 साल की दो लड़कियां स्कूल में चाकू लकेर आई थीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 25 Oct 2018, 6:43 PM IST

Florida school

अमरीका: दो लड़कियों ने बनाई सहपाठियों को मारने की खौफनाक प्लानिंग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

न्यूयार्क। न्यूयार्क पुलिस ने दो लड़कियों को अपने सहपाठियों को मारकर उनका मांस खाने की योजना बनाने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक लड़कियों ने स्कूल के बाथरूम से छोटे बच्चों के बाहर निकलने पर उन्हें मारने का पुख्ता प्लान बनाया था। अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने बच्चों को बुरी तरह मारकर उनके शरीर को छिन्न भिन्न करने, मांस खाने और खून को पीने की योजना बनाई थी। लेकिन स्कूल के प्रबंधन को मामले की भनक लग गई और लड़कियों को हिरासत में ले लिया गया।

क्या है मामला

केंद्रीय फ्लोरिडा माध्यमिक विद्यालय की दो लड़कियों ने अपने सहपाठियों को मारने और खून पीने की योजना बनाई थी। खून पीने के बाद इन लड़कियों ने खुद को मार डालने का प्लान भी बनाया था। इस काम के लिए वो स्कूल में चाकू लाईं थीं। बार्टोव पुलिस विभाग द्वारा जारी गिरफ्तारी हलफनामे के अनुसार 11 और 12 साल की दो लड़कियां बार्टो मिडिल स्कूल में मंगलवार को चाकू लकेर आई थीं। अब लड़कियों को स्कूल में एक हथियार लेकर आने और हत्या की साजिश करने के जुर्म में पहली डिग्री के चार्ज का सामना करना पड़ेगा। उन पर कुछ अन्य आरोप भी लगाए गए हैं। उप पुलिस प्रमुख ब्रायन डोर्मन ने कहा कि यह तय करना कानूनी अभियोजकों पर निर्भर करेगा कि लड़कियों को औपचारिक रूप से किशोर या वयस्क के रूप में चार्ज किया जाएगा या नहीं। फिलहाल उनकी गिरफ्तारी के बाद लड़कियों को एक किशोर सुधार गृह में भेज दिया गया है।

फिल्मों से मिली प्रेरणा

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि लड़कियों की योजना छोटे बच्चों को मारने और उनका खून पीने की थी। लड़कियों का प्लान 15-25 छात्रों को मारने का था। उसके बाद उनको अपनी आत्महत्या करनी थी। इससे वह यह सुनिश्चित करना चाहती थीं कि वे नरक में जाकर शैतान के साथ रह सकें। पुलिस का कहना है कि लड़कियों ने ये प्लान सप्ताहांत में अपने घरों में "डरावनी" फिल्में देखते हुए तैयार किया था।

कैसे खुला भेद

मंगलवार को स्कूल आने के बाद भी कक्षा में न आने के बाद जब स्कूल के स्टाफ ने उनकी खोज की तब लड़कियों की साजिश का पता चला। स्कूल के प्रशासकों ने उन्हें बाथरूम में पाया। वो बहुत ही अजीब व्यवहार कर रही थीं । पकड़े जाने के बाद लड़कियां बाथरूम में होने की कोई वाजिब वजह नहीं बता पाईं। जब तलाशी ली गई तो लड़कियों के पास से चार चाकू, एक पिज्जा कटर और एक बड़ा सा गड़ासा पाया गया। बाद में स्कूल के अधिकारियों ने एक ट्वीट में कहा, "स्कूल के कर्मचारियों ने तुरंत संदिग्ध व्यवहार के आधार पर छात्रों को हिरासत में ले लिया। बाकी छात्रों को कोई भी नुकसान नहीं पहुंचा।